लंबे सफर पर जाते समय रखें इन चीजों का खास ख्याल, नही तो आ सकती है समस्या
नई दिल्ली। किसी भी जगह पर जाने के लिए हम इतने उत्साहित रहते है कि अपने रोजमर्रा में आने वाली चीजों को तो रख लेते है लेकिन जो चीजे सबसे जरूरी होती है उसे हम नजरअंदाज कर जाते है। और यही गलती यात्रा के दौरान हमारे लिए कई तरह की मुसीबते लेकर आ जाती है। यात्रा कितनी ही लंबी या छोटी हो, कुछ चीजें ऐसी होती है जो हमारी सबसे बड़ी जरूरत बन जाती हैं। इन चीजों के ना होने पर में आप परेशानी में फंस जाते है जिससे आपकी यात्रा का सारा आनंद धरा का धरा रह जाता है इसलिए बहुत जरूरी है कि यात्रा के उत्साह को बरकरार रखते हुए तैयारियां ऐसी करें जो आपके सफर को बेहद खूबसूरत और यादगार बना दे। आज हम आपको यात्रा के दौरान होने वाली कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसे आपको हमेशा अपने साथ रखनी चाहिए।एक छोटा बैग जब भी आप किसी यात्रा पर जाए अपने पास एक छोटा सा साइड बैग जरूर रखें। बैग का साइज इतना छोटा होना चाहिए कि इसे किसी भी जगह पर रहकर आप इसके अंदर रखी चीजों का तुंरत इस्तेमाल कर सकें। इस बैग में आप अपनी जरूरत की छोटी- मोटी चीजें, दवाईयां, रूमाल आदि रख सकते हैं या आपने कहीं से कुछ खरीदा तो फौरान खुल्ले- पैसे आप
"नई जगहों पर तलाशें वेलनेस और रूरल टूरिज्म की संभावनाएं"
रूरल टूरिज्म का कंसेप्ट लोगों को पसंद आ रहा है। आने वाले वक्त में इसमें काफी संभावनाएं हैं। कोविड 19 के बाद लोगों की सोच में भी बदलाव आए हैं। वे अब अपनी जड़ों की तरफ लौटना चाहते हैं। पर्यटन एक्सपर्ट जीत सिंह आर्य बता रहे हैं पर्यटन को संजीवनी देने का मंत्र... कोविड 19 के चलते पर्यटन उद्योग के स्वरूप में काफी बदलाव अपेक्षित है। लोगों को काफी कुछ अहसास हुआ है। प्रकृति, अच्छे भोजन, परिवार व दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने आदि की वजह से लोगों की अब समूह में या परिवार के साथ यात्राएं हो रही हैं। विदेश यात्रा का विकल्प बंद हैं तो लोग अब आंतरिक या अपने ही राज्य की जगहों पर घूम रहे हैं। एक बड़ा खंड इको टूरिज्म की तरफ आकर्षित हुआ है। वेलनेस टूरिज्म का क्रेज भी बढ़ा है। यह टूरिज्म काफी महंगा है और उसकी हर जगह उपलब्धता नहीं है। आने वाले समय में यह क्षेत्र काफी बढ़ेगा। वहीं एडवेंचर में ट्रैकिंग, कैम्पिंग, साइकिलिंग, स्टार ब्रेजिंग की वजह से काफी संभावनाएं बढ़ गई हैं। रूरल टूरिज्म का कंसेप्ट भी लोगों को पसंद आ रहा है। आने वाले वक्त में इसके बढऩे की संभावना इसलिए हैं क्योंकि कोविड 19 के बाद लोगों

